आजमगढ़: फांसी के फंदे पर झूला बावर्ची, टूटी सांस

Youth India Times
By -
1 minute read
0

एक माह पूर्व पंजाब से कमा कर लौटा था घर
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। पारिवारिक विवाद के चलते एक माह पूर्व पंजाब से कमा कर घर लौटे बावर्ची ने गुरुवार की रात घर के रोशनदान के सहारे फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा ग्राम निवासी 30 वर्षीय अनिल राजभर पंजाब प्रांत के किसी शहर में बावर्ची का काम करता था। एक माह पूर्व वह कमाकर घर लौटा। इस समय घर पर रहकर वह शादी विवाह के अवसर पर भोजन बनाने का कार्य करता था। बताते हैं कि घर पर आए दिन परिवार में हो रहे विवाद से आजिज आकर गुरुवार की रात उसने अपने घर के रोशनदान में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को शुक्रवार की सुबह हुई। फंदे से लटक रहे शव को देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। आत्महत्या की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से मृतक की पत्नी सविता देवी और बुजुर्ग मां लालमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र अंश और एक पुत्री अंशिका बताए गए हैं। मृतक सात भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस आत्महत्या की वजह जानने के लिए छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025