लौटी बारात, दुल्हन ने लगाई फांसी
By -
Thursday, May 19, 20223 minute read
0
लखनऊ। लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के नारायणापुर गहदो गांव में रविवार को शादी हो रही थी। लेकिन, उसी बीच दूल्हे को उसकी मनपसंद बाइक न मिलने पर उसने बवाल कर दिया। खास बात यह है कि उस समय जयमाल की रस्म भी हो चुकी थी। दूल्हे ने मनपसंद बाइक की जिद की, कन्या पक्ष बाइक देने में असमर्थ था। इतनी सी बात पर दूल्हे ने वहां खूब जमकर बवाल काटा और बरात लेकर वापस लौट गया। इस घटना से दुखी होकर दुल्हन ने भी सोमवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
Tags: