पांच आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Youth India Times
By -
1 minute read
0

शशांक और ईशान बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव
आजमगढ़ के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार बने गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी
लखनऊ। शासन ने शुक्रवार देर शाम 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईएएस अधिकारियों में गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

आजमगढ़ के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, बागपत के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती को मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। प्रतीक्षा में चल रहीं अन्नापूर्णा गर्ग को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 5, April 2025