आजमगढ़: असलहा के साथ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

Youth India Times
By -
0 minute read
0


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा स्थित पेट्रोल पंप पर असलहा लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए निजामाबाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और वीडियो बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त जिलेदार यादव पुत्र बलेश्वर यादव ग्राम फरिहा थाना व तह0 निजामाबाद को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है, वीडियो में प्रयुक्त शस्त्र की बरामदगी कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025