आजमगढ़: वरिष्ठ पत्रकार रामसिंह की माता का निधन

Youth India Times
By -
1 minute read
0

शाम 6 बजे दत्तात्रेय धाम पर किया जायेगा अन्तिम संस्कार

आजमगढ़। वरिष्ठ पत्रकार रामसिंह यादव की माता का आज बुधवार की दोपहर मण्डलीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सुबह में उनकी तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उपचार के लिए उन्हें मण्डलीय अस्पताल लाये थे। उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गयी। बता दें कि एक वर्ष पूर्व उनके पिता की भी मौत हो चुकी है। रामसिंह की माता के निधन पर पत्रकार जगत के लोग मर्माहत हैं। मण्डलीय अस्पताल पहुंचकर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। आज शाम 6 बजे दत्तात्रेय धाम पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025