आजमगढ़: घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दबोचा गया आरोपी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तहबरपुर पुलिस ने गुरुवार की सुबह नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म पीड़ित बालिका के पिता का आरोप है कि बीते दो मई की देर रात स्थानीय मेढ़ी ग्राम निवासी शिवांश यादव पुत्र रामसहाय यादव अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया। शिवांश के दोनों साथी सहयोग में वाहन के साथ पीड़ित बालिका के घर के पास खड़े रहे। जबकि मुख्य आरोपी शिवांश पीड़िता के घर की पिछली दिवार लांघ कर घर में घुसकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। दुष्कर्म की शिकार लड़की ने आपबीती परिवार वालों को बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। गुरुवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शिवांश यादव अपने घर पर मौजूद है। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025