आजमगढ़: थाने के बगल से दो मवेशी चोरी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। हौसला बुलंद चोरों ने मंगलवार की रात पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देते हुए थाने से चंद कदम की दूरी पर एक व्यक्ति के दरवाजे पर बंधे दो मवेशी खोल ले गए। पीड़ित पशुमालिक को आंसू बहाने के सिवाय कोई चारा नजर नहीं आ रहा।
तहबरपुर थाने के सामने स्थित फिरोजपुर गांव निवासी झगड़ू पासवान का घर थाने से बमुश्किल 150 मीटर की दूरीपर स्थित है। परिवार की आजिविका चलाने के लिए उसने सगे संबंधियों से रुपये उधार लेकर दुग्ध उत्पादन हेतु पशु पालन किया था। मंगलवार की रात रोज की भांति झगड़ू घर के दरवाजे पर मवेशियों को बांध रखा था। देर रात करीब एक बजे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर वह गर्मी से निजात पाने के लिए घर में लगे पंखे के नीचे सोने चला गया। इसका लाभ उठाते हुए दबे पांव आए मवेशीचोर घर के बाहर बंधे दो पशु खोल ले गए। पीड़ित पशुमालिक को इसकी जानकारी भोर में हुई। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्र के लोग थाने के समीप हुई पशुचोरी की घटना से हैरान हैं। वहीं इस वारदात से आहत गरीब परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस बाबत थाने में तहरीर दे दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025