आजमगढ़ में शिवपाल यादव को बड़ा झटका

Youth India Times
By -
0

प्रसपा नेता रामदर्शन यादव भाजपा में होंगे शामिल, तारीख का इंतजार
आजमगढ़। आजमगढ़ सदर लोकसभा का उपचुनाव दिन ब दिन रोचक मोड़ लेता जा रहा है। जहां प्रमुख पार्टियों के तीनों प्रत्याशी जनता के बीच अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं वहीं जनता भी प्रत्याशियों के वाकयुद्ध का आनन्द ले रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर बड़ी तेजी से छनकर आ रही है। यह खबर जनपद की राजनीति के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल पैदा करने वाली है। जी हां एक बार फिर रामदर्शन यादव यादव भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। सिर्फ इंतजार है तो किसी बड़े भाजपा नेता के आने और शामिल होने की तारीख का। यह राजनीतिक घटनाक्रम प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि पूर्व में भी समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद रामदर्शन यादव भाजपा में शामिल हुए थे और 2012 भाजपा के टिकट से मुबारकपुर सीट से चुनाव भी लड़े और हार गये। फिर जब अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच बिखराव हुआ तो शिवपाल यादव द्वारा अपनी पार्टी प्रसपा का गठन किया गया। प्रसपा के गठन के बाद रामदर्शन यादव भाजपा छोड़कर प्रसपा में शामिल हो गए। शिवपाल यादव ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें मण्डल प्रभारी और प्रान्तीय महामंत्री बना दिया।
बता दें कि रामदर्शन यादव की पहचान एक जुझारू और आन्दोलकारी नेता के रूप में रही है। उन्होंने पूर्व में सपा के कद्दावर जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई। राजनीतिक गलियारों में इस बात चर्चा आज भी होती है कि समाजवादी पार्टी में उनके बाद कोई भी जिलाध्यक्ष उनके जैसा नहीं बन पाया। छात्र जीवन से राजनीति शुरू करने वाले रामदर्शन यादव सपा-बसपा गठबन्धन में हुए चुनाव में मुबारकपुर सीट से विधायक भी चुने गये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)