यूपी में रहेगा लू का कहर, मौसम विभाग ने बताया कैसा होगा आने वाला हफ्ता
By -
Thursday, June 09, 20221 minute read
0
लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की। बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में लू की तीव्रता में मामूली गिरावट आई। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शुक्रवार तक हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी।
Tags: