आजमगढ़: कल्पनाथ पासवान की हुई घर वापसी

Youth India Times
By -
0

सपा छोड़ फिर भाजपा में हुए शामिल
10 लाख की चोरी के बाद प्रदेश की राजनीति में बने थे चर्चा का केन्द्र
आजमगढ़। मेंहनगर के पूर्व विधायक व सपा नेता कल्पनाथ पासवान अपनी घर वापसी करते हुए पुनः भाजपा में शामिल हो गये। बता दें कि उनका लंबा राजनीति जीवन भाजपा में ही बीता था। 2017 में मेंहनगर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव जीते और विधायक बने। इस दौरान आजमगढ़ के एक प्रतिष्ठित होटल से उनके 10 लाख रूपये चोरी होने के बाद विधानसभा में भावुक होने पर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बने। एक ईमानदार विधायक होने के नाते यह रकम उनके लिए बड़ी थी। 2022 के चुनाव में सुभासपा से गठबन्धन होने पर मेंहनगर सीट सपा द्वारा गठबन्धन प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया। उसके बाद से ही वे समाजवादी पार्टी से कटे रहने लगे। जिले में हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के बड़े नेताओं द्वारा जनपद में चुनाव प्रचार जोर शोर से किया जा रहा है। जनपद में डिप्टी सीएम केशव मौर्य अपने पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में जनता के बीच समर्थन मांग रहे हैं। आज शाहगढ़ में आयोजित रैली में पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने डिप्टी सीएम की उपस्थिति में भाजपा में पुनः वापसी कर ली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल्पनाथ पासवान के भाजपा में से पार्टी को मजबूती मिली है। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ की जीत होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)