10 विभागों में 600 से ज्यादा लोगों के तबादले
By -
Friday, July 01, 20227 minute read
0
लखनऊ। यूपी में अफसरों और कर्मचारियों को लेकर सीएम योगी काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यूपी में बड़े स्तर पर तबादले हो रहे हैं। गुरुवार की शाम यूपी के 10 विभागों में 600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें परिवहन विभाग, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग, होमगार्ड, पूर्ति विभाग जैसे कई विभागों में फेरबदल हुआ है। इतने बड़े स्तर पर तबादले की खबर से अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मची है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में 185 जूनियर इंजीनियरों का तबादला किया गया है। यह सभी सिविल इंजीनियर हैं। इन्हें एक सप्ताह में नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग के मुख्य अभियंता (कार्मिक) हर प्रसाद ने गुरुवार को इनका तबादला आदेश जारी कर दिया।
Tags: