पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
By -
Monday, July 25, 20222 minute read
0
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की भोर दयाराम पुरवा गांव के पास पहले से किनारे खड़ी बस पीछे से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन ने घायलों व मृतकों को बसों से बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ पहुंचाया गया। 12 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक और घायल में अधिकांश बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। दोनों बसें बिहार से दिल्ली जा रही थी।
Tags: