मायावती ने संगठन को लेकर की बड़ी कार्रवाई
By -
Friday, July 01, 20222 minute read
0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। मंडलीय व्यवस्था को समाप्त करते प्रदेश को छह भागों में बांटते हुए तीन-तीन मंडल का एक जोन बनाया है। प्रत्येक जोन में दो-दो मुख्य जोन इंचार्ज बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी का पद भी समाप्त कर दिया गया है। बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार को मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें संगठन के विस्तार को लेकर दी गई जिम्मेदारियों की चर्चा की गई। बसपा में अभी तक मंडलीय व्यवस्था थी। इसमें तीन प्रभारी हुआ करते थे। मायावती को सीधे फीडबैक देने के लिए मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप तीन प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। ये सभी व्यवस्थाएं समाप्त कर दी गई है।
Tags: