आजमगढ़: बेटी को हवश का शिकार बनाने वाला दरिंदा सलाखों के पीछे
By -Youth India Times
Monday, July 18, 20221 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। कलियुगी पिता की हवश का शिकार हुई किशोरी अपनी पीड़ा सुनाने जब जहानागंज थाने पर पहुंची तो वहां उसकी आपबीती सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की यह गुहार की हमें हमारे पिता से बचा लीजिए साहब। वहां मौजूद हर किसी को द्रवित कर गया और पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की दोपहर वहशी दरिंदा जहानागंज क्षेत्र के सेमरौल चट्टी के समीप पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली हाई स्कूल की छात्रा ने स्थानीय थाने में पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को जानकारी मिली की उक्त वहशी दरिंदा दिल्ली में इसी तरह के घृणित कार्य में लिप्त रहता था लगभग 5 माह पूर्व वह दिल्ली से अपने घर लौट आओ तब से यही रह रहा था कामांध पिता की गंदी निगाह खुद की 17 वर्षीय बेटी पर घड़ी और उसने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। लोकलाज के भय से पीड़िता ने इस संबंध में मुंह नहीं खोला तो दरिंदा बन चुके पिता की हिम्मत बढ़ी और उसके द्वारा बेटी के साथ मुंह काला करने का क्रम शुरू हो गया। पिता के शोषण का शिकार हो रही बेटी का धैर्य जवाब दे गया तो वह सीधे स्थानीय थाने पहुंच गई उसके द्वारा लगाए गए एवं बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। सोमवार की दोपहर दुष्कर्मी पिता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपी शेषनाथ उर्फ बबलू को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।