आजमगढ़: लड़की के दुपट्टे को लेकर हुआ विवाद, सुबह पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़। साथियों के साथ घर से गए 22 वर्षीय युवक का गुरुवार की सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज में पेड़ से लटकता शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विक्रम डीह गांव निवासी 22 वर्षीय अच्छेलाल निषाद पुत्र हरिलाल निषाद अपने ननिहाल टहर किशुनदेवपर गांव में मामा वंशीलाल निषाद के घर रहता था। मामा ने बताया कि बुधवार की शाम वह साथियों के साथ बाजार गया था। घर लौटा गांव में जाते समय आगे जा रही एक लड़की का दुपट्टा उड़ कर उसके उपर आ गया। जिसे लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जानमाल की धमकी दी। रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग उसे फोन कर बुलाए। वह गांव के एक लड़के साथ गया। गुरुवार की सुबह घर से घर से दो किलोमीटर की दूरी पर गोपालगंज गांव के पास पेड़ से गमछा के सहारे लटकता शव मिला। उसका हाथ व व पैर डाली पर ही था। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पिता हरिलाल ने आरोपियों के विरूद्ध तहरीर दी है। अच्छेलाल दो भाई में बड़ा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025