अग्निवीर बनने से पहले ही मिली युवती को मौत
By -
Sunday, July 24, 20221 minute read
0
मैनपुरी। अग्निवीर बनने के लिए दौड़ लगा रही स्वेता की मौत हो गई। दौड़ लगाते समय अचानक वो सड़क पर गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दौड़ पड़े। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। स्वेता की मौत हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से पूरे गांव के लोग शोक में डूब गए हैं।
Tags: