तमसा से चला 473 लावारिस शवों का अस्थि कलश गंगा में विसर्जित
By -
Saturday, August 27, 20222 minute read
0
सर्वसहाय फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के मुखिया डॉक्टर पीएन सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 27.08.2022 को प्रातः 9:58 बजे जिला चिकित्सालय मऊ परिसर के देवाश्रम के लाश घर में संरक्षित लावारिस शवों के अस्थि कलशों की गंगा विसर्जन यात्रा, संरक्षित 473 अस्थि कलश एक फूलों से सुसज्जित डीसीएम पर रखने के उपरान्त पुरोहित कन्हैया पाण्डेय द्वारा मंत्रोचार के साथ पूरे विधि विधान से पूजन किया गया।
अस्थि कलश विसर्जन यात्रा पर पूरे शहर में जगह जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर नमन् किया। यात्रा घंटा घड़ियाल, ढोल, नगाड़े बाजे घंट ध्वनियों के साथ राम नाम सत्य है व जय शिव जय शव के उद्घोष के साथ प्रारम्भ हुई। भीटी से चार पहिया वाहनों द्वारा अस्थि कलश विसर्जन यात्रा श्री मार्कण्डेय महादेव मन्दिर कैथी के समीप गंगा घाट पहुंची जहाँ समस्त 473 अस्थि कलशों को देवाश्रम के पदाधिकारीयों सहित अन्तिम संस्कार दल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा राम नाम सत्य है व जय शिव जय शव के उद्घोष के साथ गंगा जी में अस्थि विसर्जित किये।
Tags: