आजम खान की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
By -
Thursday, August 04, 20221 minute read
0
लखनऊ। सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जाता है कि डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे उनके लिए बेहद क्रिटिकल बताए हैं। आजम खान को पोस्ट कोविड सिम्टम हैं। उन्हें निमोनिया का असर बताया जा रहा है। निमोनिया फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसी के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आजम खान को सीतापुर जेल में रहने के दौरान कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण ने अपने शिकंजे में लिया था।
Tags: