आजमगढ़: कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने घेरा तरवा थाना

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़। तरवा क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पूर्व छेड़खानी व मारपीट की घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के लोगों ने शनिवार तो तरवां थाना का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। 14 अगस्त की शाम गांव के दो लड़कांे ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की थी। लड़की ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। लड़की का भाई जब इस बावत पूछने गया तो छेड़खानी करने वाले लड़कों व उनके पक्ष में मारपीट कर घायल कर दिया। घायल भाई का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए छेड़खानी के एक आरोपी को जेल भेज दिया। मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। हमलावरों द्वारा पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही है। आक्रोशित गांव के दर्जनों लोगों द्वारा थाने का घेराव कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025