थाने में किशोरी को शराब पिलाकर रेप, दारोगा ने की दरिंदगी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में थाने के अंदर ही दुष्कर्म किया गया है। यहां के महेशगंज थाने में तैनात एक दारोगा ने किशोरी को पहले शराब पिलाई फिर उसके साथ रेप किया। अधिकारियों ने भी किशोरी और उसके परिजनों की गुहार नहीं सुनी तो अदालत का सहारा लिया गया। अदालत के आदेश पर दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि न्यायालय के आदेश पर महेशगंज में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
महेशगंज इलाके के एक गांव के व्यक्ति ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को 9 जून को पुलिस पकड़ ले गई। 30 जून तक उसे पूछताछ के नाम पर थाने में रखा। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा महेन्द्र सिंह नाबालिग दलित किशोरी को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप के मुताबिक दरोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अधिकारियों से न्याय नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने न्यायालय की शरण ली। पास्को एक्ट के न्यायाधीश ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो कानून) पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए पुलिस उपनिरीक्षक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025