आजमगढ़: शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया दुष्कर्म

Youth India Times
By -
1 minute read
0


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद पुलिस ने आज दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते 5 अगस्त को वादिनी द्वारा थाने में तहरीर दी गयी कि राजू उर्फ राजीव गौतम पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम खानकाह थाना सरायमीर ने लगभग पांच वर्षोंं से उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बीते 12 जुलाई को रात के करीब 1 बजे राजू द्वारा उसके साथ गलत सम्बन्ध बनाने का प्रयास व जोर जबरदस्ती की गयी, मना करने पर आरोपी द्वारा मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गयी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
आज निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ मुहर्रम व सावन कांवड़ यात्रा में शान्ति व्यवस्था कायम करने हेतु ड्यूटीरत थे। मुखबिर द्वारा उन्हें उक्त आरोपी राजू उर्फ राजीव के घर होने सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से आज सुबह करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025