मस्जिद के हाफिज ने बीमार लड़की का किया रेप

Youth India Times
By -
1 minute read
0

झाड़फूंक के लिए गई थी 15 साल की बीमार लड़की, मुकदमा दर्ज
लखनऊ। लखनऊ में मां के साथ झाडफूंक कराने मस्जिद के हाफिज के पास गई नाबालिग के साथ हाफिज ने दो बार रेप किया। किशोरी ने विरोध किया और बात मां को बताई तो लोकलाज के भय से मां ने बात को दबा दिया। मुंबई रहकर काम कर रहा पिता जब घर वापस लौटा तो बेटी ने पूरी जानकारी पिता को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की के पिता मुंबई में रहकर काम करते है। किशोरी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिस पर मां मस्जिद में रहने वाले हाफिज के पास झाड़फूंक करवाने के लिए जाती थी। जहां हाफिज ने किशोरी के साथ दो बार दुराचार किया। किशोरी ने पूरी बात मां से बताई लेकिन मां ने लोकलाज के डर से मामले को दबा गई। मुबई से वापस लौटे पिता से बेटी मंगलवार को लिपट कर फफक पड़ी। किशोरी की दास्तांन सुन पिता दंग रह गया।
पिता ने आरोपी हाफिज फखरे आलम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी हाफिज कनकहा मस्जिद पर रहता है वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025