अखंड प्रताप सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
By -
Thursday, August 11, 20222 minute read
0
वाराणसी। भाजपा नेता व जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के अवैध निर्माण पर वीडीए व नगर निगम ने की कार्रवाई। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी अखंड प्रताप सिंह ने शिवपुर में अपार्टमेंट की दीवार के पास टीन शेड लगा कर अपना दफ्तर बना लिया था। इसकी शिकायत सोसायटी की महिलाओं ने प्रशासन से की थी। साथ ही इसके खिलाफ दो दिन पहले प्रदर्शन भी किया था। वीडीए संयुक्त सचिव परमानंद यादव के अनुसार जांच में पाया गया कि सत्य प्रकाश सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह द्वारा सोसायटी की दीवार के पास कराया गया व्यक्तिगत निर्माण अवैध है। इस पर उन्हें नोटिस देने के बाद कार्रवाई की गई। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी व भाजपा नेता अखण्ड प्रताप सिंह के वाराणसी स्थित शिवपुर में अवैध निर्माण पर वीडीए और नगर ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। अवैध निर्माध पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया जा रहा है।
Tags: