तिरंगा यात्रा के दौरान युवक को मारी गोली
By -
Monday, August 15, 20221 minute read
0
प्रयागराज। प्रयागराज में घूरपुर सब्जी मंडी के सामने स्थित हाईवे पर सोमवार को तिरंगा यात्रा के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। यात्रा के दौरान ही पहले दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। गोली दूसरे पक्ष के युवक के पेट मे लगी। इससे युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस प्रशासन को सूचना मिली तो वहां भी हड़कम्प मच गया। आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags: