आजमगढ़: जेल में बंद कैदी की हार्ट अटैक से मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0

हत्या के आरोप में उम्रकैद की काट रहा था सजा
आजमगढ़। जेल में बंद कैदी की मंगलवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह हत्या के आरोप मे उम्र कैद की सजा काट रहा था। देर रात उसे दिल का दौरा पड़ा, मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छिड़ी ब्राम्हण गांव निवासी 55 वर्षीय मूलंचद गोंड पुत्र स्व. रामपलट गोंड हत्या का आरोपी था। उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसके सिने में दर्द शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जेल के अस्पताल में उसका उपचार चला। आराम न मिलने पर उसे रात में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। इसके बाद जेल पहुंच कर मूलचंद की जानकारी ली। मूलचंद को तीन बेटा व तीन बेटी है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025