आजमगढ़: एमएलसी यशवंत सिंह ने नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
By -
Saturday, August 13, 20222 minute read
0
आजमगढ़। आज़ादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर घर घर तिरंगा फहराकर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाये जाने के कार्यक्रम के तहत शनिवार को खण्ड विकास क्षेत्र सठियांव के मोहब्बतपुर गांव में पूरे हर्ष उल्लास के साथ पूर्व मंत्री एवम विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। और घर घर झंडा फहराया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि देश को आज़ाद हुए 75 साल पूरा होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज़ादी को दिलाने में जिन संग्राम सेनानियों ने अपनी जान गवा दी। उनके बलिदान को भुलाया नही जा सकता। आज हम आजाद है। इस आज़ादी को बचाने के लिए देश की एकता और अखंडता की सुरक्षा का संकल्प ले। और आज़ादी का जश्न मनाये। इस अवसर पर महाप्रधान पृथ्वीपाल सिंह, अमरनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह, अशोक पांडेय, पराग यादव, सूरज सिंह, आशुतोष यादव, सुबास यादव, जत्तन कुमार, अनुज सिंह, अखिलेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Tags: