आजमगढ़: संस्कार मॉल पंहुच सांसद निरहुआ ने बढ़ाया देश प्रेम का जज्बा
By -Youth India Times
Sunday, August 14, 20221 minute read
0
सांसद ने झंडा बांट लोगों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी बारिश के मौसम के बाद शहर के सड़कों की सूरत बदलेगी-सांसद आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में रविवार को मातबरगंज स्थित संस्कार शापिंग कांप्लेक्स में झंडा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों में तिरंगा का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद ने एक नन्हें बालक को तिरंगा प्रदान कर किया। उन्होंने लोगों में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं। जिसका परिणाम है कि यह जनपद विकास की गति से अछूता था। उपचुनाव में जीत के बाद प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 143 करोड़ की परियोजनाओं का एक साथ शुभारंभ किया। ऐसा करके उन्होंने यह संदेश दिया घ्कि आने वाले समय में इस जनपद में विकास को गति मिलेगी। शहर की खराब सड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बाद शहर के सड़कों की सूरत बदलेगी। उन्होंने कहा कि वह विकास के माध्यम से लोगों के सपने को साकार करेंगे। संस्था के प्रोपराइटर आशुतोष रूंगटा व प्रख्यात चिकित्सक व समाजसेवी डा. भक्तवत्सल ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुधीर अग्रवाल, श्याम नारायण सिंह, , विवेक अग्रवाल, परितोष रूंगटा, शिरिश रूंगटा, सुधीर सिंह पपलू, डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अरविंद जायसवाल आदि उपस्थित थे।