बीच सड़क सीओ से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, की गाली गलौच
By -
Sunday, September 25, 20222 minute read
0
संतकबीर नगर। संतकबीरनगर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के स्वागत में सड़क पर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं को हटाने लगी तो वे भड़क गए। इस दौरान भाजपाइयों और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस फोर्स ने सीओ को भीड़ से बचाया। भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामले को शांत कराया।
Tags: