सपा में वापसी पर छलका शिवपाल का दर्द

Youth India Times
By -
1 minute read
0

बोले-बहुत खाए धोखे, अब नहीं जाउंगा, भाजपा में शामिल होने पर ये दिया जवाब
प्रयागराज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को प्रयागराज आगमन पर कहा कि सपा में बहुत धोखे खा चुके हैं। अब इस पार्टी में वापसी का कोई सवाल नहीं उठता। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने झूंसी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया’ के कार्यालय का उद्घाटन किया। फाफामऊ से लेकर झूंसी तक कई जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए शिवपाल ने भाजपा से करीबी बढ़ने के सवाल पर कहा कि फिलहाल वो अपने संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन समय आने पर यह विचार किया जाएगा कि वो किसके साथ होंगे।
इतना जरूर तय है कि अब जीवन में कभी सपा में नहीं जाएंगे। क्योंकि इस पार्टी में बहुत धोखे मिले हैं। इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादियों को एक मंच पर लाने का काम कर रहे हैं। इस पर सवाल पर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि अब तक नीतीश ने उनसे संपर्क नहीं किया है। आगे अगर संपर्क करेंगे तो इस पर देखा जाएगा। शिवपाल यादव शनिवार को बाघम्बरी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लल्लन राय उनके साथ मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025