आजमगढ़: रामलीला मैदान में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, एसडीएम रहे मौजूद
By -Youth India Times
Wednesday, September 21, 20221 minute read
0
रिपोर्ट-मोहम्मद तारिक आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि को उप जिलाधिकारी निजामाबाद द्वारा धवस्तीकरण कर कब्जे को बुधवार को हटाया गया। रामलीला सेवा समिति सरायमीर द्वारा उप जिलाधिकारी निजामाबाद रवि कुमार को प्रार्थना पत्र दिया गया था कि रामलीला मैदान में अवैध रूप से डॉ सुनील कुमार यादव द्वारा कब्जा किया गया है। जिसको हटाए जाने के संबंध में जब उनसे वार्ता की गई तो उन्होंने निर्माण हटाने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया। जिसको संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी ने आज अपराध 4 बजे राजस्व की टीम सहित पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत के बुलडोजर को साथ लेकर रामलीला मैदान पहुंचे और कागजात की जानकारी लेने के पश्चात अवैध रूप से किए गए निर्माण को बुलडोजर द्वारा धवस्त करवा दिया। जिसको लेकर रामलीला सेवा समिति वह नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।