आजमगढ़: शादीशुदा प्रेमी युगल पहुंचे एसपी दरबार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

कहा परिजनों ने अयोध्या से अहिरौला तक पुलिस को पीछे लगाया, लगाई न्याय की गुहार
आजमगढ़। दाम्पत्य सूत्र में बंध चुके प्रेमी युगल अपनी को ही लेकर परेशान है। अयोध्या से लेकर अहिरौला तक इन्हें प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा है। गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुँचे शादीशुदा प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक से न्याय के लिए गुहार लगाई। अयोध्या निवासिनी प्रेमिका गायत्री सिंह और प्रेमी अजय यादव अहिरौला थाना का रहने वाला है। उन्हांेने जब शादी की तो अयोध्या में पिता ने पहले मुकदमा दायर किया, वहां पर मुकदमा समाप्त हुआ तो वे आकर अहिरौला रहने लगे। यहाँ भी आकर लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज करा दी। जहाँ थाने द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी कि वे स्वस्थ मनचित्त दशा में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार एक दूसरे के हो चुके हैं। उन्हें अनावश्यक प्रताड़ित न किया जाए। प्रेमी युगल ने बताया कि कप्तान ने आश्वासन दिया है कि अब उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा। वे निश्चिंत होकर सुखपूर्वक दाम्पत्य जीवन जिए। पीड़िता के अनुसार उसकी 3 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी लेकिन एक माह बाद ही प्रताड़ना के बाद वह मायके रहने लगी थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025