आजमगढ़: लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में बुधवार देर रात विवाहिता का घर के भीतर लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। कैंसर पीड़ित पति सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की 32 वर्षीय बेटी रेखा का विवाह 13 साल पूर्व नत्थूपुर गांव निवासी सूर्यमणि यादव के साथ हुआ था। उसे 11 साल का एक बेटा है। पति सूर्यमणि बैंकॉक रहता था, एक माह पूर्व ही बैंकॉक से आया था। वह लीवर कैंसर से पीड़ित था। जिसका इलाज वर्तमान समय में चल रहा था। बुधवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देर रात परिवार के लोग रेखा के कमरे में गए तो उसका शव लटक रहा था। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। रेखा के पिता ओमप्रकाश यादव ने मारने पीटने व फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया। पति सहित पांच के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाल यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सूर्यमणि, देवर शेषमणि, देवरानी प्रियंका पत्नी शेषमणि यादव, सास चंद्रमुनि पत्नी राम केर यादव, ननद अनुपमा यादव पुत्री राम केर यादव पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)