आजमगढ़: अंडरपास की समस्या को लेकर सदर सांसद से मिले व्यापारी
By -Youth India Times
Thursday, September 22, 20221 minute read
0
मऊ-शाहगंज रेल मार्ग पर गेट संख्या 67/7 के समीप वर्षों से उठ रही अंडरपास की मांग रिपोर्ट-आरपी सिंह आजमगढ़। फूलपुर नगर पंचायत से दुर्वासा धाम को जोड़ने वाले मार्ग से होकर गुजरे शाहगंज- मऊ रेल मार्ग पर पिछले कई सालों से अंडरपास की मांग कर रहे फूलपुर क्षेत्रवासियों ने अपनी पीड़ा से सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को अवगत कराया। इस संबंध में व्यापारियों का प्रतिनिधी मंडल सांसद से मिलकर अंडर पास निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। फूलपुर कस्बा वासियों की मंशा है कि अंडरपास बनने के बाद वर्षों से प्रस्तावित सड़क मार्ग लखनऊ-बलिया राजमार्ग से जोड़ दिए जाने पर नगर पंचायत के सुंदरीकरण में चार चांद लग जाएगा। वहीं महर्षि दुर्वासा धाम जाने के लिए कस्बे के मुख्य चौक से मार्ग सीधा हो जाएगा। एक बार पुनः व्यापारियों द्वारा इस संबंध में प्रयास शुरू किया गया है। जिसके तहद फूलपुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में सभ्रांत क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ से मिलकर मांग रखी जाए। गुरुवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल अजय जायसवाल के नेतृत्व में सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों का मान रखते हुए लोकसभा सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर अंडरपास की मांग रखी है। सांसद निरहुवा द्वारा रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजने के साथ ही के साथ अंडरपास पुलिया का निर्माण हर हाल किए जाने का आश्वासन दिया है। सांसद एवं रेल मंत्री के बीच हुई वार्ता की जानकारी पाकर क्षेत्रवासियो में खुशी का माहौल है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल में विनोद, लालबहादुर यादव, राकेश विश्वकर्मा, चन्दन गुप्ता, अनिल प्रजापति, परमहंस गोंड, मुख्तार, सन्तोष जायसवाल, अनीस अहमद आदि शामिल रहे।ं