आजमगढ़: तृतीय पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चन्द्र सिंह

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आज़मगढ़। खण्ड विकास क्षेत्र सठियांव के अन्तर्गत समेंदा गांव में बृहस्पतिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 सुभाष चन्द्र सिंह की उनके आवास पर तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। एमएलसी यशवंत सिंह ने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय सुभाष चन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने उन्हें याद कर नमन किया। आज पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सरल और मधुरवाणी को याद किया गया। वह अपने जीवन में सबसे प्रेम से मिलने-जुलने के साथ साथ समाज के सभी लोगों को लेकर साथ चले। वह आज हमारे बीच नहीं रहे फिर भी उनका व्यक्तित्व, कृतित्व को याद कर आंख नम हो जाती है। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र स्वतन्त्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना (समेंदा) जिला पंचायत सदस्य ने किया।
इस अवसर पर एमएलसी यशवन्त सिंह, ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, रमेश कन्नौजिया, अशोक कुमार पाण्डेय, विधायक सुशील सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह, डॉ. अमित सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 15, April 2025