आजमगढ़: साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाये दो लाख

Youth India Times
By -
1 minute read
0

ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के नाम पर किया धोखाधड़ी
बैंक व थाना का चक्कर काट रहा है पीड़ित
आजमगढ़। साइबर अपराधियों ने फिर एक व्यक्ति को अपनी जाल में फंसाकर उसके खाते से करीब दो लाख रूपये गायब कर दिये। जालसाजों ने आनलाइन बिजली का बिल जमा करने के नाम पर पीड़ित व्यक्ति को अपने झांसे में ले लिया। जालसाजी का शिकार अपने पैसे वापस कराने के लिए अब बैंक व थाना का चक्कर लगा रहा है।
सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव निवासी में आनलाइन बिल जमा करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने खाता से करीब दो लाख उड़ा दिए। पीड़ित के मोबाइल पर जालसाज ने फोन किया। बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करेंगे अभी तो 100 रुपये लगेगा। पीड़ित जालसाज के झांसे में आ गया। जालसाज ने पीड़ित के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक की प्रक्रिया पूरी करने बाद खाते से तीन बार में करीब दो लाख रुपये निकल गए। मैसेज मिलने पर पीड़ित को जानकारी हुई। इसके बाद से पीड़ित राणा मंत विजय सिंह थाना व बैंक का चक्कार काट रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025