उप्र में पहली से आठवीं तक के स्कूलों में 31 मार्च तक के लिए बदली टाइमिंग
By -
Saturday, October 01, 20221 minute read
0
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। आज से ये विद्यालय सुबह नौ बजे से शाम 3 बजे तक खुलने लगे। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के लिए यह टाइमिंग लागू की गई है। इसके मुताबिक एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक विद्यालय खुलेंगे। गौरतलब है कि यूपी में गर्मी के चलते अभी तक स्कूल सुबह आठ बजे से दो बजे तक चल रहे थे। शिक्षकों के लिए 2.30 बजे तक रुकने का निर्देश था। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक स्कूल की टाइमिंग का निर्धारण भी सत्र की शुरुआत में ही कर दिया गया था। आज शिक्षक और विद्यार्थी बदली हुई टाइमिंग के हिसाब से विद्यालय पहुंचे।
Tags: