आजमगढ़ : पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला अज्ञात युवक का शव

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'

आजमगढ़। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित घंटाघर चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाथरूम में मंगलवार को दिन में 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चरी रूम में रखवा दिया है।

शहर के रैदोपुर नई बस्ती निवासी अजीत सिंह का पेट्रोल पंप सिविल लाइंस क्षेत्र में घंटाघर चौराहे पर स्थित है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक पेट्रोल पंप के प्रसाधन कक्ष में घुसा और काफी देर तक बाहर नहीं आया। इस बारे में पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मलिक को सूचना दी। मलिक मौके पर पहुंचे और बाथरूम के दरवाजे पर आवाज दी गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद इसकी जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में प्रसाधन कक्ष का दरवाजा तोड़ा गया। जहां लगभग 25 वर्षीय युवक मृत हालत में पड़ा मिला। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025