अरशद मदनी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

Youth India Times
By -
1 minute read
0

सपा सरंक्षक को पेश की खिराज-ए-अकीदत, कहा सेक्युलर सियासत के अलंबरदार थे मुलायम
सहारनपुर। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दारुल उलूम के सदरमुदर्रिस (प्राचार्य) मौलाना अरशद मदनी ने शुक्रवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपा सरंक्षक को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
शुक्रवार को सैफई पहुंचे मौलाना अरशद मदनी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनसे अपने संबंधो का जिक्र किया। मदनी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जीवन भर सांप्रदायिकता का विरोध करते हुए देश की एकता और अंखडता को मजबूत करने का काम किया। कहा कि जहां मुलायम सिंह यादव मजदूरों और दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ते रहे। वहीं सेक्युलर सियासत के बड़े अलंबरदार थे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के निधन को देश की सियासत के लिए बड़ा नुकसान बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025