आजमगढ़: अनियंत्रित बाइक पलटी, घायल युवक की हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0

बाजार से घर लौटते समय हुई घटना
रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक सरायमीर बाजार से घर लौट रहा था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामूली रुप से घायल होने की वजह से दूसरा युवक इलाज कराकर घर चला गया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव निवासी 21 वर्षीय शुभम पाठक शुक्रवार को गांव के एक युवक के साथ सरायमीर बाजार गया था। रात करीब आठ बजे दोनों घर लौट रहे थे। संजरपुर बाजार से आगे दाउदपुर गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर जानवर आ गए। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पर पीछे बैठे शुभम के सिर में गंभीर चोट लग गई। बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शुभम को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। वह तीन भाई में छोटा था, दत्तात्रेय धाम पर मृतक का दाहसंस्कार कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 5, April 2025