आजमगढ़: बरामदे में सोई किशोरी का अपहरण के बाद गैंगरेप

Youth India Times
By -
1 minute read
0

मौके पर आला अधिकारी सहित पुलिस फोर्स पहुंची
आरोपित दो युवक लिये गये हिरासत में, लोगों में आक्रोश
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात सिरफिरे दो युवकों ने दिल को दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया घर के बरामदे में सो रही किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानों के चंगुल से छूट किशोरी घर पहुंच स्वजन को घटना से अवगत कराया। पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया। 72 घंटे में दुष्कर्म की दो जघन्य घटना एवं एक युवती की हत्या से लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है।
घटनाक्रम के अनुसार किशोरी अपने घर के बरामदे में सो रही थी। रात में करीब दो बजे दो युवक पहुंचेे और उसे बलपूर्वक उठा ले गए। उसने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन हैवानों ने मुंह दबा दिया, जिससे वह चीख भी नहीं पाई। किशोरी को गांव के बाहर नहर किनारे ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। भनक लगी तो रानी की सराय थानाध्यक्ष भी फोर्स के साथ पीड़िता के घर जा पहुंचे।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित किशोरी और आरोपित एक ही गांव के रहने वाले हैं। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर 72 घंटे में एक किशोरी से दुष्कर्म व हत्या, दूसरे से दुष्कर्म एवं एक अन्य युवती हत्या से आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर लोगों में मन में संशय की स्थिति बन गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025