मां की लव मैरिज से नाराज था बेटा

Youth India Times
By -
0

सौतेले पिता को बीच बाजार में मारी गोली
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक महिला द्वारा लव मैरिज करना उसके बेटे को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने कथित तौर पर अपने सौतेले पिता को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से आरोपी बेटा फरार है। दादरी थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में एक व्यक्ति पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली उस व्यक्ति के पेट में लगी है, जिसे इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति ने एक साल पूर्व बुलंदशहर की रहने वाली महिला से दूसरा निकाह किया था। महिला की पहली शादी से 3 बच्चे है। विवाह का विरोध करने के चलते महिला के बेटे और भतीजे द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। गौतमपुरी मोहल्ले का रहने वाला फिरोज खान ईंट सप्लाई का काम करता है। फिरोज ने करीब 1 साल पहले बुलंदशहर की रहने वाली महिला वसीला से दूसरा निकाह कर लिया था। वसीला के पहले से ही 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा 25 साल का है। दूसरा निकाह करने के बाद से ही वसीला के परिवार वाले नाराज थे।
वसीला से निकाह करने के बाद फिरोज तिलपता गांव के पास एक कॉलोनी में मकान लेकर रहने लगा। इस दौरान फिरोज के वसीला से एक बेटी भी हो गई। रविवार सुबह को वह रेलवे रोड पर सूरज बैंड के पीछे ईंट सप्लाई के लिए लेबर का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कार सवार तीन युवक फिरोज के पास पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली फिरोज के पेट में जा लगी, जिसे इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ दादरी राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फायरिंग किस कारण की गई है। इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)