आजमगढ़ : छेड़खानी के आरोप में धरे गए दो रोमियो

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह लल्ला
आजमगढ़। बरदह थाने की पुलिस ने रविवार को महिलाओं व लड़कियों से छेड़खानी करने वाले दो रोमियो छाप लड़कों को गिड़उर गांव के बाहर स्थापित दुर्गापूजा पांडाल के समीप धर दबोचा।
पुलिस को सूचना मिली कि गिड़उर गांव में स्थापित दुर्गापूजा पांडाल के पास मौजूद कुछ आशिक मिजाज युवक आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां मौजूद महिलाओं द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पांडाल के पास रहे दो युवकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक दिक्षित पुत्र पंकज दिक्षित तथा अमन सिंह पुत्र भीमसेन सिंह दोनों गिड़उर गांव के निवासी बताए गए हैं। दोनों को सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)