आजमगढ़: नेताजी ने जनपद के साथ पूरे प्रदेश में बहाई विकास की गंगा-दुर्गा प्रसाद यादव
By -Youth India Times
Thursday, October 13, 20221 minute read
0
नेताजी से सीखे ‘उसूल और सियासी हुनर’ मेरा मागदर्शन करते रहेंगे-नफीस अहमद सपा नेताओं ने स्व0 मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धाजंलि आजमगढ़। सपा कार्यालय श्रद्धेय नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव करैली, विधायक अखिलेश यादव, आलमबदी आजमी, नफीस अहमद, एचएन पटेल, बेचई सरोज, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, कमला प्रसाद यादव, श्रीमती विद्या चौधरी, चंद्रशेखर यादव, श्रीमती प्रेमा यादव, अशोक चौहान, सीताराम कांडू, विवेक सिंह, अशोक यादव, शैलेंद्र यादव, अजीत राव, वीरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, हरिश्चंद्र यादव, अशोक यादव, सोमनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, राज नारायण यादव, बर्मन यादव आदि लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नेताजी आजीवन पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों बेरोजगारों, मजलुमो की आवाज बुलंद करते रहे। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया औरलोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहे। उनका निधन पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके सिद्धांत पर चलकर पार्टी को नई दिशा और दशा देने का किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को नेताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा नेताजी ने आजमगढ़ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई, वह कहा करते थे कि आजमगढ़ हमारी धड़कन है। गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी इस देश की सेकुलर राजनीति की स्तम्भ थे। उनके निधन की खबर से हर दिल को सदमा पहंुचा है। उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ काम करने का बहुत कम मौका मिला फिर भी मैंने उनसे जो कुछ सीखा है वह ‘उसूल और सियासी हुनर’ मेरा मागदर्शन करते रहेंगे।