आजमगढ़ : भाजपा नेता के इलाज के लिए सीएम योगी ने प्रदान किया आर्थिक सहायता

Youth India Times
By -
1 minute read
0

गंभीर बीमारी से पीड़ित भाजपा नेता SGPGI लखनऊ में हैं भर्ती
आजमगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भाजपा नेता के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। भाजपा नगर मन्त्री शेखर लाल श्रीवास्तव इस समय गैंगरीन जैसे गंभीर रोग से पीड़ित है एवं SGPGI लखनऊ में भर्ती है। 
सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा पत्र के माध्यम से 18 अक्टूबर को आर्थिक सहायता दिए जाने का निवेदन किया गया था। उनके निवेदन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता शेखर लाल श्रीवास्तव को इलाज के लिए एक लाख पचास हजार रूपए की सहायता प्रदान किया। अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं शेखर लाल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025