गजब : जिसके अपहरण में प्रेमी के घर की हुई कुर्की, वह रील बनाती मिली, अब उसके दो बच्चे भी
By -
Wednesday, October 19, 20222 minute read
0
महराजगंज। तीन साल पहले एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। दोनों विजातीय थे, इसलिए मामला काफी गर्म हुआ। किशोरी के परिजनों ने साथ गए युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने हाथ-पांव मारे पर दोनों का कुछ पता नहीं चला। कोर्ट के आदेश पर युवक के घर की कुर्की भी हो गई पर वह हाजिर नहीं हुआ। थक-हारकर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। तीन वर्ष बाद ऑपरेशन तलाश में पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। लड़की की लोकेशन एक शॉर्ट वीडियो के जरिये मिली, जिसकी रील बनाकर वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी। अब उसके दो बच्चे भी हो चुके हैं। यह दिलचस्प मामला महराजगंज के पनियरा क्षेत्र का है।
Tags: