एडेड स्कूलों में 20 हजार पदों पर भर्ती आउटसोर्सिंग से, समिति गठित करने के निर्देश
By -
Wednesday, November 02, 20221 minute read
0
लखनऊ। प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। शासन ने इसके लिए मंडलवार सेवा प्रदाता संस्था व अभ्यर्थियों के चयन के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस चयन प्रक्रिया से प्रदेश में संचालित 4512 एडेड स्कूलों में रिक्त करीब 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती का 2012 से इंतजार हो रहा था।
Tags: