60 हज़ार में हुआ था इस खूबसूरत लड़की का सौदा
By -
Sunday, November 13, 20225 minute read
0
आपको रुला देगी चंबल की ‘हिरोइन’ की कहानी
चंदन यादव का किया कत्ल-2005 में सीमा को ये मौका मिल गया। एक मुठभेड़ में मौका पाकर सीमा यादव ने चंदन यादव का काम तमाम कर दिया। जिस आदमी की वजह वो चंबल के बीहड़ में रहने को मजबूर थी, उसका कत्ल करने के बाद वो इस ज़िंदगी से आजाद थी। चंदन यादव की हत्या के बाद सीमा ने एसएसपी दलजीत चौधरी के सामने सरेंडर कर दिया। सीमा के ऊपर कई मामले दर्ज थे, इसलिए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई। सीमा को बीहड़ से छुटाकार मिल चुका था। जेल में सीमा यादव की मुलाकात देवेन्द्र राणा से हुई। देवेन्द्र ने सीमा की पूरी कहानी सुनी। देवेन्द्र को सीमा से हमदर्दी हुई और सीमा को दिल दे बैठा। 2014 में जब सीमा जेल से छूटकर बाहर आई तो उसके माता-पिता ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद देवेन्द्र राणा ने चंबल की डकैत सीमा यादव से शादी की। तब से दोनों आम जिंदगी जी रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है।
Tags: