आजमगढ़: अपहरण, छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले में आरोपित चार अभियुक्त गिरफ्तार
By -Youth India Times
Wednesday, November 09, 20221 minute read
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने बुधवार को अपहरण, छेड़खानी तथा शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। महाराजगंज थाने की पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपित रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बुजुर्ग ग्राम निवासी अजमल खान उर्फ गुड्डू पुत्र रमजान खान को बुधवार की सुबह शिवपुर बाजार के समीप गिरफ्तार कर लिया। वही जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला द्वारा पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपित बिहार प्रांत के सारण (छपरा) जिले के हेल्दी थाना अन्तर्गत बांसडीह ग्राम निवासी प्रिंस सिंह पुत्र सुभाष सिंह को क्षेत्र के रजादेपुर गांव के समीप अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं निजामाबाद थाने की पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपित स्थानीय मीरपुर ग्राम निवासी अमित यादव पुत्र सिकरम यादव को परसहां रेलवे क्रासिंग के समीप गिरफ्तार किया। इसी क्रम में जहानागंज थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने तथा एक माह पूर्व पीड़िता द्वारा दिए गए बच्चे के जन्म के बाद शादी से इनकार करने के मामले में आरोपित क्षेत्र के एकौना चक्रपानपुर ग्राम निवासी सुनील पुत्र रामदास को परदेसी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया है।