आजमगढ़: इस मामले में जनपद को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान
By -
Monday, November 07, 20221 minute read
0
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा जन शिकायतों के निरन्तर निस्तारण के लिए दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद को प्रदेश मे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में 10 से 12 बजे तक जन शिकायातों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिऐ गये है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आजाद भगत सिंह ने बताया कि जन शिकायतों के निस्तरण के पुरी टीम द्वारा प्रति सप्ताह शनिवार को जन शिकायतों निस्तारण कराया जाता है एवं इसी कें साथ ही शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर भी निस्तारण किया जा रहा है। इसी के साथ ही जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज द्वारा भी विभिन्न तहसीलों में जाकर स्वयं जन शिकायतों से सम्बन्धित बनाये गये रजिस्टर का निरीक्षण किया जाता है एवं जन शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देश भी दिये जाते है।
Tags: