आजमगढ़: डीएम से मिले भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह

Youth India Times
By -
1 minute read
0


डेंगू को लेकर नगर पालिका की उदासीनता पर जताया रोष
तत्काल रूप से मच्छर मारने की दवा छिड़काव किये जाने की किया मांग
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ने आज डीएम से मुलाकात कर बढ़ते डेंगू के प्रकोप को लेकर चिन्ता जाहिर की। उन्होंने डीएम को पत्रक सौंप नगर पालिका आजमगढ़ की उदासीन कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि शहर मे डेंगू का अत्यधिक प्रकोप है लेकिन नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा मच्छर मारने के बावत कोई छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे डेंगू की संभावला प्रबल होती जा रही है। नगर पालिका की उदासीन कार्यशैली से जनता में काफी रोष व्याप्त है। इससे सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के दृष्टिगत तत्काल जनहित मे नगर पालिका आजमगढ़ को मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करने के कड़े निर्देश दिये जाए।

इसके साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे छात्र नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की निन्दा करते हुए उन्हें तत्काल छोड़ने की भी मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025